असंध। असंध-कैथल मार्ग पर कार की ट्राली से टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंजू वासी खेड़ी सर्फअली ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। उसका बड़ा बेटा सन्नी दुकान पर काम करता है। शाम को सन्नी अपनी कार में रवि को साथ लेकर गांव से शराब पीकर असंध जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में उसके बेटे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि सन्नी भी अस्पताल जाकर लापता हो गया। संवाद