करनाल। रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। वह रात को खाना खाने के बाद सैर के लिए निकला था। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राधेश्याम (58) निवासी रामनगर रोज खाना खाने के बाद रात को घूमने जाते थे। रविवार रात करीब आठ बजे रोजाना की तरह खाना खाने के बाद वह घूमने गए थे। वह रेलवे ट्रैक पार कर एनडीआरआई की ओर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी थाना एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि रात को लोको पायलेट की ओर से घटना के बारे में सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। संवाद