फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में सजा काट रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहे एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने कैदी को धमकी दी थी, जिसके कारण कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था। फिलहाल रामनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिले के नगला फार्म निवासी 25 वर्षीय विक्रम को करीब 5 साल पहले कोर्ट ने गांव के एक युवक की हत्या के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई थी। पिछले वर्ष वह पैरोल पर अपने घर वापस गया था। परिजनों ने बताया कि इस दौरान विक्रम का छोटा भाई भी जेल में है। उस पर नाबालिग से जबरदस्ती करने का आरोप है। परिजनों की मानें तो विक्रम अपने भाई की पैरवी कर रहा था, इसलिए लड़की के परिजन उसे धमकी दे रहे थे। 25 मार्च को विक्रम पेरोल खत्म होने के बाद फिर जेल में वापस चला गया। तभी से वह बीमार रहने लगा था और 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इससे पहले 31 मार्च को जिला जेल प्रशासन ने विक्रम को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। रामनगर थाना प्रभारी/ जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को दे दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें