इंद्री किसान न्याय सत्याग्रह के बैनर तले धरना देते यूथ कांग्रेस के सदस्य। संवाद
इंद्री। यूथ कांग्रेस ने किसान न्याय सत्याग्रह के बैनर तले मंगलवार को अनाज मंडी में धरना देकर किसानों के हितों की आवाज उठाई। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत, उपाध्यक्ष सोमिल संधू, मिंमाशा आर्य और ब्लॉक अध्यक्ष कायम अब्बास ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हितों के विरुद्ध है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि मंडियों मेें बायोमीट्रिक प्रणाली लागू होने से किसानों को परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार आंदोलन से नहीं जागी तो चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव करेंगे। वीरेंद्र सिंह, लवकेश, रूपेश, मोही, विराज, वंश आदि मौजूद रहे। संवाद