फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: यूथ कांग्रेस ने अनाज मंडी गेट के सामने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जगाधरी की अनाज मंडी में नारेबाजी करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
यमुनानगर। यूथ कांग्रेस की तरफ से बुधवार काे जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल संधू की देखरेख में हुआ। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी भी विशेष रूप से मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन




रमन त्यागी ने धरने के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। नेताओं ने मांग की कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि उन्हें उनकी फसलों का उचित दाम मिल सके। रमन त्यागी ने कहा कि यह कोई साधारण समझौता नहीं है, बल्कि पुराने कृषि कानूनों की तरह किसानों पर बोझ डालने वाली नीति है। कांग्रेस शुरू से ही ऐसी नीतियों का विरोध करती रही है और आगे भी किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेगी। सत्यवान गहलोत ने धरने के दौरान मंडियों में लागू बायोमीट्रिक सिस्टम को लेकर भी नाराजगी जताई गई। नेताओं ने कहा कि सिस्टम बार-बार ठप होने से किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते मंडियों में लंबा जाम लग रहा है और फसल खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। नेताओं ने मांग की कि या तो इस व्यवस्था को तुरंत बंद किया जाए या इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस मौके पर यूथ महासचिव गौरव, जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रबल जोशी, जितेंद्र नरवाल, कमल विनायक, रूपेंद्र राणा, बलराज सुरेश और दीपक मौजूद रहे।

जगाधरी की अनाज मंडी में नारेबाजी करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें