फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के आगे छलांग लगा युवक ने की आत्महत्या, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तरावड़ी से भैणी खुर्द के बीच डाउन ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के आगे एक युवक ने छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। वहीं शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जीआरपी से विवेचना अधिकारी हेड कांस्टेबल कविता ने बताया कि रेलवे स्टेशन तरावड़ी के स्टेशन मास्टर की ओर से सायं करीब साढ़े चार बजे जीआरपी थाने में मैमो मिला। जिसमें बताया गया कि तरावड़ी से भैणी खुर्द के बीच एक अज्ञात युवक ने अंबाला से दिल्ली डाउन रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वे घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं शव के आस-पास खड़े लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद शव का उठाकर शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया। फिलहाल शव गृह में युवक के शव को 72 घंटे के लिए रखा जाएगा। इसी दौरान मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। युवक ने पीले रंग की टी शर्ट, आसमानी रंग की जींस और नीले रंग का अंडरवियर पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें