शहर के ज्योति नगर निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जहरीला पदार्थ निगलने के कारणों का पता नहीं चला है। परिजन गुरदीप सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय प्रगट सिंह कुंजपुरा स्थित एक होटल में काम करता था। शनिवार को वह होटल से काम कर घर आया तो उसकी तबियत बिगड़ गई। वह उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए जहां डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि 23 वर्षीय प्रगट की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। -संवाद