फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक की पिटाई करके सोने की अंगूठी, 12 हजार नकद और मोबाइल छीना

Wed, 18 Mar 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। मेरठ रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रविवार देर रात 10:30 बजे दो आरोपियों ने शहर निवासी तरुण कुमार की पिटाई करके सोने की अंगूठी, 12 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपी माैके से भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना शहर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करनाल शहर निवासी तरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च की रात को वह मेरठ रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। दोनों ने उसकी पिटाई की और उनका मोबाइल, करीब पांच ग्राम वजन की सोने की अंगूठी और लगभग 12 हजार रुपये की नकदी छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद तरुण कुमार ने थाना शहर पहुंचकर शिकायत दी। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छीना झपटी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें