कैथल। राजौंद थाना की पुलिस ने अवैध कट्टे और तीन कारतूस सहित एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस को शाम के समय गश्त दौरान सूचना मिली कि सौंगल निवासी विजय उर्फ बीजा देशी कट्टा पिस्टल व कारतूस के साथ अपने किसी दोस्त से मिलने सिसमौर गया हुआ है।
सौंगल से पाई रोड पर निगरानी करके उसे अवैध देशी कट्टे सहित काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद सौंगल पाई रोड पर पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी।
कुछ समय बाद टीम ने सिसमौर रोड से ड्रेन की पटरी से पैदल आ रहे संदिग्ध विजय उर्फ बीजा उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर अवैध देशी कट्टा व तीन कारतूस बरामद हुए। संवाद