फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एकता के लिए 7 किमी तक युवाओं, सामाजसेवियों ने की कदमताल

Mon, 03 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन की ओर से रविवार को शहर के एनडीआरआई चौक से यूनिटी मार्च किया गया। करीब 7 किमी लंबे यूनिटी मार्च में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी, युवा, भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने कदमताल की।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह मार्च के साथ भी चले। यह मार्च एनडीआरआई चौक से शुरू होकर कर्ण लेक तक गई। जहां पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यूनिटी मार्च देश की विभिन्नता, मूल्यों और समाज की सद्भावना का प्रतीक है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में की थी, जिसका उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शों और सोच को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों व सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसी यात्राएं निकाली जा रही हैं, क्योंकि उन्होंने रियासतों को मिलाकर अखंड भारत बनाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में आगे बढ़ रहा है। यही एकता और राष्ट्रवाद की विशेषता है। विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता है। साथ ही नागरिकों से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे देश को खंडित करने की कोशिश करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने यात्रा में शामिल लोगों को नशा मुक्त व आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई। यह भी अपील की कि वे अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। सभी नागरिकों में देश भक्ति की भावना का होना आवश्यक है। विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति को ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करना होगा। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, मेरा युवा भारत के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. लाल सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीन लाठर मौजूद रहे।
देशभक्ति गीतों ने भरा लोगों में जोश
यूनिटी मार्च में भाग लेने शहर वासी समय से पहले ही पहुंच गए थे। मार्च का समय सबको सुबह 10:30 बजे का बताया गया था, लेकिन मुख्य अतिथि के देरी के आने के कारण स्कूली विद्यार्थी थक कर अपनी जगह पर ही बैठ गए। बच्चों में जोश बनाए रखने के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों की ओर से देशभक्ति के गीत और भारत माता की जय के नारे लगाए गए, ताकि बच्चों में जोश बना रहे।

भारत माता बनकर पहुंची युवतियां
मार्च में दो युवतियां भारत माता की वेशभूषा में पहुंचीं। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी और मौके पर मौजूद कई पार्षदों व स्वयंसेवकों ने भी उनके साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें