फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंदिर में बुलाकर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। औंगद गांव में स्थित वाल्मीकि मंदिर में युवक के मित्र पर दबिश देकर फोन करके धोखे से बुलाकर तेजधार हथियार से घायल करने का मामला सामने आया है। औंगद निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका दमाद सुमित मुनक निवासी उनके घर मिलने के लिए बीते शनिवार को मिलने के लिए आया था। औंगद में स्थित वाल्मीकि मंदिर में शाम करीब चार बजे उसके दामाद सुमित को बगिंद्र ने फोन करके बुलाया। आरोप है कि वाल्मीकि मंदिर में पर शिब्बु, बिट्टु, गोलु, औंगद निवासी ने बगिंद्र के साथ मारपीट कर धमकी देकर उसके दमाद को फोन करवाया। बगिंद्र उसके दामाद सुमित के साथ ही मूनक गांव से आया था। जब उसका दामाद मंदिर में गया तो इन्होंने तेजधार हथियार और लाठी डंडों से उसके दामाद पर हमला कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में सुमित व बगिंद्र को सरकारी अस्पताल निसिंग में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें