संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। समाना बाहु के समीप कार चालक ने ई-रिक्शा सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे चाचा की मौत हो गई व भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सीकरी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेरा चाचा राजेश बिजली का काम करता था। वह और चाचा 30 जून को कुरुक्षेत्र गए थे। सोमवार सुबह समाना बाहु पुल से उतरते समय एक कार चालक ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे वह कच्चे में गिर गया और चाचा सड़क पर गिर गया। जिससे गंभीर चोट लग गई।
कार चालक कार से उतरकर उनके पास आया और ई-रिक्शा को सीधा कराया। बोला कि वह उसके चाचा को अस्पताल में दाखिल करा देगा। उसका चाचा उस दौरान बेहोश था। जैसे ही भीड़ एकत्रित हुई कार चालक फरार हो गया। वह चाचा को अस्पताल लेकर गया वहां उसे मृत घोषित कर दिया।