घरौंडा। मंगलौरा पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। तरावड़ी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर को वह और तरावड़ी निवासी अक्षय कुमार बहन के घर से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे था। मंगलौरा पुल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अक्षय बाइक से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद