फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक की पेट में चाकू घोंप हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- शराब पीने के बाद चार युवकों में हुआ झगड़ा, एक जख्मी, कोट मोहल्ला में वारदात
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शहर के कोट मोहल्ला में शनिवार देर रात को शराब पी रहे चार युवकों में कहासुनी हो गई और यह खूनी संघर्ष में बदल गई। एक युवक ने दो अन्य युवकों पर चाकू से वार कर दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चारों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
कोट मोहल्ला निवासी रोहित ने बताया कि वह रवि, रजत और दीपक रात को बैठकर शराब पी रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे वह खाने का सामान लेने गए थे तभी किसी बात पर रवि और रजत का झगड़ा हो गया। रजत ने दीपक को गाली दी तो रवि ने विरोध किया। इसके बाहर मामला बढ़ गया। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन रजत ने बटन वाला चाकू निकाला और रवि के पेट में घोंप दिया वहीं बीच बचाव कर रहे दीपक को भी चाकू मार दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रजत फरार हो गया। चाकू लगने पर रवि करीब 10 कदम चला और जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह घायल रवि और दीपक को अस्पताल लेकर गया वहां रवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक को प्राथमिक उपचार दिया गया।



दो बच्चों का पिता था मृतक

मृतक रवि (30) के दो बच्चे हैं। एक लड़का और एक लड़की। वह प्राइवेट नौकरी करता था। दो महीने पहले ही रवि की मां का निधन हुआ था। इस वारदात से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



आरोपी का बना है पासपोर्ट

मृतक रवि के परिजनों ने बताया कि आरोपी रवि का भाई विदेश गया है। आरोपी का भी पासपोर्ट बना है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। उन्हें डर है कि कहीं आरोपी विदेश न भाग जाए। इसके लिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए।
विज्ञापन






आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। दूसरा युवक जिसे चाकू लगा था वह ठीक है।

- सुल्तान सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें