फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक को हैदराबाद में बंधक बना 5.5 लाख ऐंठे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक के कपड़े उतार मारपीट करने का वीडियो परिजनों को भेजा
विज्ञापन

- अनहोनी के डर से परिजनों ने आरोपियों के खाते में डाली रकम
- कागजात देने के बहाने घरौंडा के तीन युवकों ने भेजा था हैदराबाद
संवाद न्यूज एजेसी
करनाल। कागजात देने के बहाने तीन लोगों ने घरौंडा के एक युवक को हैदराबाद भेज दिया, जहां कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया और साढ़े पांच लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने उसके कपड़े उतारकर बेरहमी से पीटा और वीडियाे बनाकर परिजनों को भेज दिया। मारपीट का वीडियो देखकर परिजन सहम गए और आरोपियों के खाते में 5.5 लाख रुपये डाल दिए, लेकिन उसके बाद भी आरोपी नहीं माने और रुपये मांगने लगे। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार कर युवक को छुड़ा दिया।
पुलिस के अनुसार रामा टॉकीज लाइन मचरला गुंटूर हैदराबाद निवासी ओबुल शेट्टी और पुलिस स्टेशन रोड विजयापुरी साउथ हैदराबाद निवासी आंजन हेलू को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से घरौंडा के वार्ड 10 निवासी आशु को छुड़ाया गया है। सीआईए-वन इंचार्ज गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीन अक्तूबर को मधुबन थानाक्षेत्र निवासी कालाराम, कार्तिक और गौरव के कहने पर पीड़ित आशू को कुछ कागजात देने के बहाने आरोपियों के पास हैदराबाद भेजा गया था। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने आशू को बंधक बना लिया और मारपीट की। सात अक्तूबर को आशू के फोन से उसके भाई आकाश के पास फोन आया और 5.50 लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने कहा कि कार्तिक और गौरव को उन्हें 5.50 लाख रुपए देने हैं। आप ये रुपए दे दो और हम आशू को छोड़ देंगे। कुछ देर बाद आरोपियों ने आशू की बिना कपड़ों का वीडियो भेजा तो परेशान होकर आशु के भाई आकाश ने आरोपियों खाते में रुपए भेज दिए मगर पीड़ित के भाई आकाश ने कार्तिक और गौरव को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा भाई कल तक आ जाएगा, लेकिन आशू नहीं आया। फिर अगले दिन आशु के भाई आकाश ने थाना घरौंडा में शिकायत दी। आकाश की शिकायत पर थाना घरौंडा में नौ अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को छुड़ा लिया।
विज्ञापन


आरोपियों का पांच दिन का रिमांड
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से पांच दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपियों से इस दौरान पूछताछ कर रुपये की रिकवरी होगी। साथ ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें