फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोयर गांव में युवक ने फंदे से लटक दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोयर गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मृतक की प्रेमिका सहित अन्य पर आरोप लगाए हैं। निगदू थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई गोविंद अविवाहित था। उसका एक महिला से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आरोप है कि काफी समय से वह महिला उसके भाई से रुपये मांग रही थी और इसके लिए दबाव बना रही थी।
इस बारे में उसके भाई ने उसे भी बताया था। इसके बाद वह पंचायत लेकर उस महिला के घर भी गए थे, लेकिन वह नहीं मानी। 20 फरवरी को वह महिला कुछ लोगों को साथ लेकर उनके घर झगड़ा करने आई और गोविंद को जान से मारने की धमकी दे गए। तभी से वह ज्यादा परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उसने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। इसके बाद उसके फंदा लगाकर जान दे दी। उसके भाई की मौत का जिम्मेदार वह महिला और उसके साथी हैं। प्रेमिका सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें