फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहाते समय नहर में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। दिल्ली ब्रांच नहर, पुराना हेड के पास नहाते समय एक युवक डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों के जरिए उसकी तलाश की मगर पता नहीं लग सका। युवक के मामा बलजीत ने बताया कि उसका भांजा अजय निवासी राजापुर घरौडा मोटरसाइकिल की दुकान पर काम सीखने जाता था। रविवार होने के कारण 12 बजे के करीब गांव मूनक में दो मोटरसाइकिल पर आठ युवक नहाने आए। पहले ये युवक पास के रजवाहे में नहाते रहे, लेकिन तीन साथी दिल्ली ब्रांच में नहाने लगे। अजय भी उनके साथ नहाने लगा, जिससे तेज बहाव के कारण पानी उसे बहा ले गया। मूनक थाने के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे और गोताखोर को बुलाया मगर अभी सफलता नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें