फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कल से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सोमवार को तेज गर्मी के बाद मंगलवार की रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इतना ही नहीं, इसके बाद भी 25 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे 28 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

इन दिनों तापमान बढ़ने से सूर्य की तपिश झुलसाने लगी है। जिसका असर सामान्य जनजीवन के साथ-साथ बाजारों पर भी देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर को बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। बाजारों की रौनक शाम को ही दिखती है। सोमवार को भी मौसम गर्म रहने की संभावना है। एनडीआरआई की जिला कृषि मौसम सेवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार के अनुसार 23 मई के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 23 मई की रात्रि से मौसम बदल सकता है, 24 मई को कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण 26 से 28 मई तक के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। जिससे तापमान में गिरावट रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें