फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: असंध थाने की हवालात में पैंट से बने फंदे पर लटका युवक, मामूली विवाद में पकड़ा गया था

Mon, 12 Sep 2022 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असंध

सार

परिजन रमेश के आत्महत्या करने की बात मानने पर तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वह रविवार रात को उससे मिलकर गए थे, वह बिल्कुल ठीक था। रात को पुलिस रमेश के पिता को भी घर से उठाकर लाई थी, सादे कागज पर उसका अगूंठा भी लगवाया है।
विज्ञापन
मृतक रमेश कश्यप और थाने के गेट पर बैठे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में थाना असंध की हवालात में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसे एक मामूली विवाद के बाद पकड़ा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक महिला और नेता के कहने पर उसकी पिटाई की जिससे उसकी मौत हुई है। परिजनों ने थाने के गेट पर हंगामा किया। वहीं हवालात में सुसाइड से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, असंध के वार्ड-तीन निवासी रमेश कश्यप का शनिवार को किसी मिस्त्री से मामूली विवाद हो गया था। पुलिस ने इसी शिकायत पर रमेश कश्यप को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया था। पुलिस ने अनुसार सोमवार तड़के हवालात में रमेश पैंट से बने फंदे पर लटका था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। इधर परिजन रमेश के आत्महत्या करने की बात मानने पर तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि वह रविवार रात को उससे मिलकर गए थे, वह बिल्कुल ठीक था। रात को पुलिस रमेश के पिता को भी घर से उठाकर लाई थी, सादे कागज पर उसका अगूंठा भी लगवाया है। फिलहाल तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। सुबह से ही परिजन थाने के गेट पर डटे है। उनके आक्रोश को देखकर थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बज्र वाहन खड़ा कर लिया गया है। आसपास के थानों की पुलिस को भी बुला लिया गया है। उच्चाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें