फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पेशाब कर रहे युवक पर चाकू से हमला, 11 वार कर उतारा मौत के घाट; छाती, मुंह और पेट पर मिले निशान

Sat, 28 Feb 2026 09:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, इलाज के दौरान युवक का एक वीडियो भी सामने आया है
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काछवा रोड स्थित गांधी नगर में शुक्रवार देर रात को चार-पांच युवकों ने पेशाब कर रहे रामनगर की वाल्मीकी बस्ती निवासी अपने पुराने दोस्त अंकुश (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के मुंह, छाती और पेट पर कुल 11 वार किए। इनमें  चाकू के नौ वार तीखे मिले हैं। इसी कारण ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई। युवक देर रात को अपने दोस्त मोहित से मिलने के लिए गया था। वारदात की सूचना के बाद रामनगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, इलाज के दौरान युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने पीयुष, अज्जू और सोनू नाम के तीन युवकों का नाम लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शुक्रवार रात को करीब साढ़े नौ बजे रामनगर की वाल्मीकी बस्ती निवासी अंकुश अपने दोस्त मोहित से मिलने के लिए गया था। इसी दौरान दोस्त के घर के पास गली में पेशाब करने लगा। वहां पर पहले से मौजूद आरोपी सोनू, पियूश और अजू में से दो आरोपियों ने अंकुश को पकड़ लिया। वहीं, एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पहले मुंह और बाद में छाती और फिर पेट में चाकू से एक के बाद एक कुल 11 वार किए। युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर पास से ही उसके दोस्त मौके पर पहुंचे। 

गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। वहां से भी हालत ज्यादा खराब होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रात को चंडीगढ़ ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि युवक के शरीर पर चाकू से 11 वार किए गए हैं। इनमें नौ वार तीखे हैं। चाकूओं के वार से ज्यादा खून बहने के कारण युवक की मौत हुई है। मृतक के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर रामनगर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्तार से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर हत्या

अंकुश ने पिता सुरेंद्र ने बताया कि बेटा आठवीं कक्षा तक पढ़ा था। इसके बाद से बैंक की कैंटीन में काम करता था। अंकुश की आरोपी सोनू, पियूष और अजू से पिछले सात आठ साल से दोस्ती थी। परिवार के अनुसार 20-25 दिन पहले किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायती समझौता हो गया था। फिर भी आरोपियों ने रंजिश रखते हुए शुक्रवार रात को चाकूओं से गोदकर अंकुश की हत्या कर दी। पिता सुरेंद्र ने बताया कि वह बड़े बेटे आकाश और बेटियों की शादी कर चुके हैं। अब अंकुश के लिए रिश्ता देख रहे थे, लेकिन बेटे की हत्या कर दी गई।

मौत से पहले अंकुश ने तीन आरोपियों के नाम बताए। इलाज के दौरान युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने पीयूष, अज्जू और सोनू नाम के तीन युवकों सहित अन्य को हत्या का दोषी बताया है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा जहां पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक युवक वहां फर्नीचर की दुकान पर काम करता है, वहां वो गाड़ी लोड कर रहा था। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

गांधी नगर में अंकुश पर चार पांच युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते  चाकूओं से हमला किया है। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पीयूष, सोनी और अज्जू नाम के तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है।पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -महावीर सिंह, प्रभारी, थाना रामनगर, करनाल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें