फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- वारदात से पहले आरोपियों ने एक साथ पी थी शराब
विज्ञापन

- 15 दिन पहले हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग/करनाल। रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि आरोपियों ने पहले युवक के साथ शराब पी। फिर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले आरोपी से संदीप का विवाद हुआ था।
निसिंग के वार्ड नंबर-एक निवासी मृतक के भाई रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई संदीप (27) मजदूरी करता था। शनिवार शाम को वह घर आया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला कृष्ण अपने दोस्तों के साथ संदीप को बुलाकर ले गया। इसके बाद कृष्ण और उसके पांच-छह दोस्तों ने बैठकर संदीप के साथ शराब पी। शराब पीते समय कृष्ण ने संदीप के दोस्तों से उसका नंबर मांगा। इसके बाद संदीप को उसके दोस्तों ने बताया था कि कृष्ण उसका नंबर मांग रहा था। इस बात का पता लगने के बाद संदीप रात करीब 10 बजे ही आरोपी के घर चल गया। जहां पर उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य थे।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप ने आरोपी की बहन से माफी मांगी और बोला कि हम लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहते हैं। आरोपी रिंकू ने अपने दोस्तों को फोन कर बताया कि संदीप माफी मांग रहा है और वह झगड़ा नहीं चाहता है। इसके बावजूद बाद में ंकृष्ण उर्फ जरान, नवीन उर्फ मीनू समेत चार-पांच युवकों ने संदीप पर लाठी-डंडों और ईंट से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन परिजन उसे निसिंग के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- जगशेर सिंह, एसएचओ, थाना निसिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें