फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आपने कैसी मिठाई खाई, पता चलेगा दिवाली के बाद

Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हर दिन खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही है। मिठाई, दूध, पनीर और घी के नमूने लिए गए हैं। लेकिन इन नमूनों की रिपोर्ट आने में 12 से 15 दिन का समय लगेगा। आपने कैसी मिठाई या पनीर खाया इस बारे में दिवाली के बाद ही पता चलेगा।
बीते सप्ताह में विभाग ने करीब 15 से 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट दिवाली के बाद ही आ पाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौहान का कहना है कि जो भी नमूने दुकानों से लिए जाते हैं उनकी कई पैरामीटर पर जांच की जाती है जिसमें कई दिन लग जाते हैं। जब दुकानों से नमूने लिए जाते हैं जो असुरक्षित पाए जाते हैं या बाल या ऐसा कोई भी पदार्थ मिलता है तो वहीं नष्ट करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को दूध के दो, पनीर, घी और बर्फी का एक-एक नमूना लिया। सेक्टर-13 की शिव डेयरी से दूध और पनीर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित पाल डेयरी से घी, कर्मसिंह कॉलोनी स्थित खर्ब हेल्थ फूड से बर्फी और पनीर के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें