फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं,... पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 25 Nov 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री श्याम युवा मंडल की ओर से सेक्टर 16 के हुड्डा मैदान में आयोजित श्री बाला जी व श्री श्याम संकीर्तन में समस्तीपुर से आई रेशमी शर्मा ने प्रभु का गुणगान किया। उन्होंने ओ बाबा इतनी कृपा मैं तेरी पाता रहूं, तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं, भाने लगी हैं तेरे दर की गलियां, तुम्हारे दरश से खिले मन की कलियां। क्या जाने कोई क्या जाने, मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जानें भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
गायक अंकित शर्मा ने जवानी में कर लो बाबा का भजन, बुढ़ापे का किसी को क्या पता। एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तुम्हारे सिवा श्याम बाबा कौन हमारा है भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने कोलकाता से लाए सुंदर फूलों से बाबा का शृंगार किया गया।
विज्ञापन

पंडित विनोद शास्त्री ने शाम के समय श्रद्धालु आशीष जैन, अनिल मित्तल, विशाल भुटानी, मनीष तनेजा, आशु बंसल, दिनेश गौकर्ण, गौरव खुराना, निखिल बंसल, आदित्य खुराना और मनोज गोयल से विशेष पूजा करवा बाबा की जोत प्रचंड कर संकीर्तन का शुभारंभ करवाया गया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने कतारों में खड़े रहकर बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

संकीर्तन में श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के निज मंदिर मुख्य पुजारी महंत बिट्टू भगत, श्री श्याम दरबार सूरजगढ़ से भगत ओमप्रकाश इंदौरिया व करनाल से कथावाचक पंडित विनोद शास्त्री का आशीर्वाद भी लोगों को मिला। संचालन अनिल अनुरागी ने किया। श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम युवा मंडल की ओर से श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था की गई। देर रात आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। 56 भोग और फलों का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें