जैन आराधना मंदिर में प्रवचन करती महासाध्वी प्रमिला महाराज। स्वयं
करनाल। कृष्ण चौदस पर श्री घंटाकर्ण महावीर तीर्थ स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार सुबह घंटाकर्ण बीजमंत्र के सामूहिक जाप से लोकमंगल और सभी के कल्याण की कामना की गई। साध्वी जागृति और अनिता जैन ने दाता तेरे चरणों की अगर धूल जो मिल जाए, सच कहता हूं मेरी तकदीर बदल जाए भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। निशा जैन ने लाखों भक्त है तेरे दादा एक और बढ़ा ले मुझे अपना बना ले भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। महासाध्वी प्रमिला महाराज ने बताया कि घंटाकर्ण कृपा निधान भक्तों पर वात्सल्य बरसाने वाले देवता हैं, जो सबको निहाल और मालामाल करते हैं। संवाद