- शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन शहर में मां भगवती की महिमा का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शहर में मां भगवती की महिमा का गुणगान किया गया। सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में आयोजित चौकी में दिल्ली के कलाकार विक्की सूफी ने ईक तू सच्ची सरकार मां झंडयां बाली, तेरियां दलीजा माये जिना आण मलियां, फेर कदे मलियां ना ओना माये थलियां भजन गाकर मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
चौकी में सुरेश कुमार जैन, अजीत जैन और सागर जैन ने मां की पवित्र ज्योत प्रचंड की, जबकि अमित लूथरा ने मां भगवती की आरती की। चौकी के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कृष्ण लाल तनेजा, पंकज भारती, प्रियंका भारद्वाज सदस्य सोशल जस्टिस वेलपेयर, राहुल भारद्वाज, सुभाष चंद्र और पार्षद अमृतलाल जोशी उपस्थित रहे।
मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में मां भगवती की चौकी आयोजित की गई। कलाकार पवन शर्मा ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मीनू व दिनेश चोपड़ा ने ज्योत प्रचंड की, जबकि हरीश रहेजा, अनुराग सेठी और अमित रहेजा ने मां भगवती की आरती की। चौकी के उपरांत समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। मेयर रेणु बाला गुप्ता, बृज गुप्ता, करनाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कनवदीप सिंह, प्रवीण लाठर, लाजवंती अरोड़ा, ललित अरोड़ा, डॉ. अलका गिरोत्रा, कमल मुंजाल, जुगल भाटिया, अंशुल, महेश गुलाटी मौजूद रहे।