फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 146 गांव में निकाली योग जागरण यात्रा, आज पायलट रिहर्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुक्रवार को अनाज मंडी में सुबह छह से आठ बजे तक पायलट रिहर्सल होगी। शनिवार की सुबह छह से आठ बजे तक नई अनाज मंडी में ही जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले वीरवार को जिले के 146 गांवों में आयुष विभाग के संयोजन में योग जागरण यात्राएं निकाली गईं।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्यातिथि के तौर पर भाग लेंगे। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। प्रशासन की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

वीरवार को आयुष विभाग सहायकों ने व्यायामशालाओं, निकटवर्ती स्थानों सहित 146 गांवों में योग जागरण यात्रा निकाली। जिसमें लगभग 3650 प्रतिभागी शामिल हुए। ये यात्रा जिले के सभी ब्लॉकों में घरौंडा, मूनक, निसिंग, असंध, नीलोखेड़ी, इंद्री, कुंजपुरा और करनाल में आयुष योग सहायकों द्वारा निकाली गई।
इसमें ग्रामीणों, सरपंचों और पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जिसमें योग करो, निरोग रहो, हर घर योग, घर-घर योग, एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग, योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा, अबकी बार हरित योग के नारे लगाए गए। आयुष योग सहायकों ने सभी ग्रामीणों को 21 जून के मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने और योग को नियमित करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

यहां होंगे उप-मंडल व ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम ः जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा उप-मंडल व ब्लॉक स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नीलोखेड़ी के कार्यक्रम में नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, इंद्री के कार्यक्रम में इंद्री विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप, घरौंडा के कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के कार्यक्रम में असंध के विधायक योगेंद्र राणा, निसिंग में जिला परिषद की चेयरमैन प्रवेश कुमारी, चिड़ाव के कार्यक्रम में गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें