फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कहानी व कविता लेखन में यंशिका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित जिला युवा महोत्सव में गुरु ब्रह्मानंद कन्या महाविद्यालय अंजनथली की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। कहानी व कविता लेखन प्रतियोगिता में यंशिका प्रथम और फोटोग्राफी में मुस्कान ने द्वितीय स्थान पर रही।

यह प्रतियोगिता पं. चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल में आयोजित की गई थी। महाविद्यालय में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ ज्ञानी देवी ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के अगले चरण में राज्य स्तर पर भी जिले के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विजेता छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ पिंकी कादियान के मार्गदर्शन में तैयारी की। डॉ पिंकी कादियान ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर व अन्त में राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें