फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जर्जर हॉल में अभ्यास के लिए मजबूर हैं कुश्ती खिलाड़ी

Tue, 16 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में कुश्ती के खिलाड़ियों का हाॅल जर्जर हो गया है। खिलाड़ियों का कहना है कि यह किसी भी समय गिर सकता है। जर्जर हॉल में खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जा रहा है। हॉल में रोशनी की व्यवस्था नहीं है। शौचालय का भी उचित प्रबंध नहीं है। खेल उपकरणों की भी कमी है।
कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि वे खिलाड़ियों को कुश्ती के दांवपेच सिखाने मेंं अपना 100 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं लेकिन खेल सुविधाओं के अभाव में उनके प्रयास बौने साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उसके बाद भी किसी भी प्रकार की कोई सुविधा नहीं दी जा रही।
विज्ञापन



बारिश में छत से टपकता है पानी
-खिलाड़ी नमन ने बताया कि देश के लिए सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं लेकिन खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिलती। कुश्ती हॉल की हालत ऐसी है कि बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है। इस कारण यहां सही ढंग से अभ्यास नहीं किया जा सकता। मौसम के खराब होते ही हॉल के अंदर अंधेरा हो जाता है।



दरवाजे व खिड़कियों टूट रहीं
-खिलाड़ी साहिल ने बताया कि कुश्ती हॉल के दरवाजे व खिड़कियों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय टूट सकती हैं। यहां लगे दरवाजों की जाली पूरी तरह से टूट चुकी हैं। हॉल में पंखों की व्यवस्था नहीं थी। सभी ने मिल कर हॉल में पंखे लगवाए ताकि गर्मियों में अभ्यास करने में दिक्कत न हो।


वार्मअप के लिए रस्सी तक नहीं
खिलाड़ी मनप्रीत ने बताया कि कुश्ती में वार्मअप करना बहुत जरूरी है लेकिन हॉल में वार्मअप होने के लिए रस्सी व भारोत्तोलन के उपकरणों का भी अभाव है। ऐसे में अखाड़े की तरह मैट पर ही कसरत करते हुए अपने शरीर को गर्म करना पड़ता है। स्टेडियम में सामान्य उपकरण तो होने ही चाहिए।
विज्ञापन




नए भवन में जल्दी हो स्थानांतरण
खिलाड़ी लवप्रीत ने बताया कि कुश्ती हॉल की हालत काफी खराब है और कुछ पता नहीं है कब पूरा हॉल गिर जाए। कुश्ती हॉल का स्मार्ट सिटी परियोजना से निर्माणाधीन नए भवन में जल्द ही स्थानांतरण किया जाना था लेकिन वह भी किसी कारण से रुक गया। स्थानांतरण होने पर खिलाड़ियों को लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें