रामलीला मैदान में पवन पहलवान मैहता की याद में आयोजित दंगल में उत्तर प्रदेश के पहलवान असमीर ने दिल्ली के पहलवान रिंकू को हराकर एक लाख रुपये और गुर्ज की कुश्ती जीती। दूसरे स्थान पर रहे रिंकू को गुर्ज और 50 हजार रुपये का इनाम मिला। पंजाब के पहलवान काला को पटखनी देकर दिल्ली के पहलवान रोहित ने 31 हजार रुपये का पुरस्कार और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि ईश्वर लाल कश्यप चेयरमैन मार्केट कमेटी, उपाध्यक्ष लेखराज गर्ग, अनुज भारद्वाज कश्यप, जीता राम कश्यप, पूर्व डीएसपी कर्ताराम, नाथी राम आढ़ती, जय भगवान कश्यप और मोहन लाल कश्यप ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रमेश संधू पहलवान, राजेश कश्यप और मलिक पहलवान यूएसए की ओर से दंगल का आयोजन किया गया था।
दंगल के परिणाम
- दंगल में अयोध्या के हेलीकाॅप्टर बाबा ने यूपी के पहलवान कालू को धोबी पछाड़ से हराकर खूब वाहवाही लूटी। कर्ण स्टेडियम के पहलवान समीर ने पानीपत के पहलवान हर्ष को, बाबूपुर यूपी के पहलवान फारुक ने उचाना के पहलवान कर्ण को, भूरा यूपी के पहलवान अनश ने सालवन के पहलवान जितेंद्र को, अयोध्या के पहलवान कुणाल ने यमुनानगर के पहलवान सचित को, यूपी के पहलवान अनश ने बाल पबाना के पहलवान सुमित को, जीद के चांदी पहलवान ने यूपी के पहलवान रोहित को, यूपी के पहलवान सुशील ने अंबाला के पहलवान संदीप को, कैथल के पहलवान गुरप्रीत ने बड़ौता के पहलवान उदयवीर को, जींद के पहलवान सोनू ने पटियाला के पहलवान भविष्य को हराकर मुकाबला जीता।
ये रहे बराबर
- दंगल में चरखी दादरी के पहलवान कर्मपाल और निडानी जीद के पहलवान राकेश, यूपी के पहलवान महोम्मद जावेद और बाल पबाना के पहलवान मन्नी, उचाना के पहलवान नवनीत और सांभली के पहलवान जतिन बराबर रहे।
- दंगल में लाड़वा की महिला पहलवान काजल ने कुरुक्षेत्र की पहलवान मनप्रीत को पटखनी दी।