फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो मलेरिया स्टार्ट विद मी अभियान से मना रहे विश्व मलेरिया दिवस

विज्ञापन
गांव में जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। सिविल सर्जन डा. अश्विनी कुमार ने बताया कि इस वर्ष का मलेरिया दिवस का विषय जीरो मलेरिया स्टार्ट विद मी है। मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा अनिल विज की ओर से भेजी गई अपील का वितरण किया गया है। सेफ हाऊसों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा मलेरिया से बचाव के बारे में दिशा-निर्देश व जानकारी दी गई। जनता से इसमें सहयोग करने के लिए अपील भी की गई। उन्होंने बताया कि घरों के आसपास पानी खड़ा ना होने दें, घरों के अंदर व बाहर सफाई का विशेष ध्यान रखें, समय-समय पर अपनी जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि मलेरिया की जांच व उपचार सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनवाए गए पैम्फलेट का भी वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि मैसेज व व्हाट्सअप के माध्यम से जनता को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांव में विश्व मलेरिया दिवस के तहत जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : AMAR UJALA
गांव में विश्व मलेरिया दिवस के तहत जागरूक करते स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें