करनाल। रांवर रोड स्थित शटरिंग की फैक्टरी में 70 वर्षीय मजदूर फंदे पर लटका मिला। फैक्टरी मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया। मौके पर पहुंचे एसआई राज सिंह ने बताया कि मूल रूप से कोलकाता के नादिया निवासी सुधीर रांवर रोड स्थित एक शटरिंग की फैक्टरी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था। इस कारण उसने फंदा लगाकर जान दे दी। इस बारे में उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। संवाद