फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की रीढ़ : लाठर

Sun, 11 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर जिले के सभी मंडलों में प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने करनाल जिले के कर्ण मंडल की सचिव पायल अरोड़ा के निवास पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए उचित दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कर्ण मंडल अध्यक्ष नवीन बत्रा, मंडल उपाध्यक्ष आकाशदीप, पायल अरोड़ा, निरूपमा सदर, मनमीत बावा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने आग्रह किया कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे पार्टी की रीति-नीति अनुसार संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की जन हितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें