करनाल। महमूदपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से 50 वर्षीय मजदूर लोकेश की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। लोकेश गांव में एक निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
कुंजपुरा थाना प्रभारी सुरिंदर ने बताया कि मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।