युवा ग्राम सभा में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संस्थान
करनाल। मधुबन स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में वीरवार को खंड स्तरीय युवा ग्राम सभा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागी बच्चों ने नशा, दहेज प्रथा, शिक्षा, बेरोजगारी, स्वच्छता जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए मनमोहक प्रस्तुति दीं। साथ ही सरपंच, पंच, अधिकारी, सचिव और ग्रामवासियों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। मुख्याध्यापिका की भूमिका निभाने वाली छात्रा दीपांशी, सरपंच की भूमिका निभाने वाली छात्रा हिमांशी की जजों ने सराहना की। संवाद