संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योग प्रतियोगिता में मास्टर बलराज मुरादगढ़ ने दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली में किया गया था। बलराज ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
मास्टर बलराज ने कलात्मक युग्म में पचास वर्ष से अधिक आयु वर्ग में स्वर्ण पदक और पारंपरिक एकल वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। बलराज पहले भी हरियाणा प्रदेश के लिए कई पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में मास्टर बलराज राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्याना में पीजीटी (अर्थशास्त्र) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बना।