फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बसों व टैक्सियों में पैनिक बटन व ट्रैकिंग की सुविधा से महिलाओं को सुरक्षा

Tue, 03 Mar 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। महिलाओं के नाम पर वाहन खरीदने पर टैक्स में एक प्रतिशत की छूट, सभी सरकारी बसों और टैक्सियों में ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन लगाने का निर्णय, लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे को बढ़ाना और सभी जिलों में स्वस्थ नारी क्लिनिक खोलने की घोषणा को महिलाओं के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। इन घोषणाओं पर शहर की कामकाजी महिलाओं से लेकर गृहिणियों ने सुरक्षा, आर्थिक राहत और स्वास्थ्य सुविधाओं पर अलग-अलग दृष्टिकोण सामने रखे।
-
पैनिक बटन की सुविधा से मिलेगी सुरक्षा
उद्यमी स्वाति ने कहा कि अक्सर काम के सिलसिले में देर रात तक बाहर रहना पड़ता है। ऐसे में बसों और टैक्सियों में पैनिक बटन और ट्रैकिंग डिवाइस लगना महिलाओं के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी कदम है। यदि इन उपकरणों की नियमित मॉनिटरिंग हो तो महिलाओं का आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन


वाहन खरीदने पर छूट महत्वपूर्ण कदम
गौतम जैन ने सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि बसों में ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन लगाने का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। महिलाओं के वाहन खरीदने पर एक प्रतिशत की छूट दिया जाना महिलाओं को सशक्त बनाने की राह पर महत्वपूर्ण कदम है।

क्लिनिक से समय पर मिलेगा इलाज
मोनिका शर्मा ने स्वस्थ नारी क्लिनिक खोलने की घोषणा पर कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। यदि हर जिले में विशेष क्लिनिक खुलेंगे तो महिलाओं को समय पर इलाज मिल सकेगा। महिलाएं खुलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगी।
विज्ञापन


आय सीमा बढ़ने से मध्यम वर्गीय को भी लाभ
गृहिणी पूजा ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों की कई महिलाएं पहले योजना से बाहर रह जाती थीं। लाडो लक्ष्मी योजना में आय सीमा बढ़ने से अब ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि योजना की प्रक्रिया सरल रखी जाए, ताकि पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें