फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मातृशक्ति योजना में महिलाएं ले सकेंगी पांच लाख तक का ऋण

Sun, 23 Nov 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए हरियाणा सरकार ने मातृशक्ति उद्यमिता योजना चलाई हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को बैंक के जरिये पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए, पारिवारिक आय पांच लाख तक होनी चाहिए, किसी ऋण मामले में डिफाल्टर न हो और हरियाणा की निवासी होने का प्रमाणपत्र हो। योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें