करनाल। जिले में शनिवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 214 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 2247 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की, जिनमें से 18 घरों में लार्वा मिला और 15 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। विभाग ने शनिवार को डेंगू के लक्षण मिलने पर 165 लोगों की अलाइजा जांच की। विभाग की शहरी और ग्रामीण 166 टीमें अब तक 1396003 घरों में जांच कर चुकी हैं। इनमें से 10729 घरों में लार्वा और कुल 4647 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। संवाद