करनाल। घरौंडा के मयूर ढाबा संचालक ने पुलिस को शिकायत देकर कुछ महिलाओं पर उसके ढाबे से कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। न्यू स्टेशन कॉलोनी पलवल निवासी मुकेश ने बताया कि कुछ महिलाएं उसके ढाबे पर आईं और मौका पाकर चार छत वाले पंखे, एक इनवर्टर बैटरी, तीन प्रेशर कुकर, कई पतीले, दो कूलर की मोटर, लोहे के एंगल और एल्यूमिनियम के तार ले गईं। मुकेश ने बताया कि उक्त महिलाएं चोरी का सारा सामान एक ऑटो में लादकर पानीपत की ओर चली गईं हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद