करनाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इरम हसन ने वीरवार को आदर्श स्कूल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करके जीवन में सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा, उन्होंने स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने संचालक हरजीत कौर व स्टाफ की ओर से प्रदान की जा रही सेवाओं को सराहा। निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में किया गया। मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश व खंड शिक्षा अधिकारी के सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद