फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुग्ध उत्पादों से आय बढ़ाएं महिलाएं

Sat, 01 Jun 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल के कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक महिला उद्यमिता विकास के लिए दूध के विभिन्न मूल्य संवर्द्धित उत्पाद विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिलाओं को दूध से विभिन्न उत्पाद बनाकर आय में वृद्धि करने की तरीके सिखाए गए।

एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण के शुक्रवार को अंतिम दिन कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता विकास के लिए दूध के मूल्यसंवर्धन के साथ आपूर्ति शृंखला भी आवश्यक है। प्रशिक्षण संयोजिका एवं वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी दीपा कुमारी ने कहा कि हरियाणा राज्य में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 1098 ग्राम प्रतिदिन है।
विज्ञापन


देश में दूध उत्पादन एवं दूध के मूल्यसंवर्धन कार्य में अधिकतर कृषक महिलाओं का योगदान रहता है। मुख्य प्रशिक्षका ने विभिन्न सत्रों में भागीदार महिलाओं एवं युवतियों को मसाला पनीर, सादा पनीर, पनीर के बचे पानी से मसालेदार नमकीन शरबत, मीठा शरबत, कलाकंद, नारियल बर्फी, पनीर लड्डू, पनीर की खीर एवं गुलाब जामुन आदि को बनाने के लिए व्यवहारिक ज्ञान प्रशिक्षण के साथ-साथ सभी उत्पादों को महिला प्रतिभागियों से निर्मित भी कराया।

दीपा कुमारी ने कहा कि कृषक महिलाएं दूध से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाकर परिवार मे अतिरिक्त आय सृजन के साथ स्वयं आत्म निर्भर बन सकती है। घरेलू स्तर पर दूध से पनीर व मिठाइयां बनाई जा सकती है, दूध प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, राइवोफ्लेविन (विटामिन-2) युक्त होता है, भैंस के एक किलोग्राम दूध से 200 ग्राम एवं गाय के दूध से 150 ग्राम तक पनीर निकलता है। ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता विकास को बढावा देने एवं आय सृजन के लिए दूध प्रसंस्करण एक अच्छा विकल्प है जिससे दुग्ध मूल्य संवर्धन के साथ-साथ भोजन में उपलब्धता भी बढती है।
विज्ञापन


मुख्य तकनीकी अधिकारी कुलवीर सिंह ने कहा कि महिलाए स्वयं का व्यवसाय शुरू करके दूध से उत्पाद बनाकर आय बढ़ा सकती हैं। प्रशिक्षण में बदरपुर, घरौंडा, डबरीकला, कुंजपुरा, कत्लेहडी से आदि से महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें