फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं ने सिर पर कलश रख गाए भजन

Thu, 12 Feb 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
इंद्री शोभा यात्रा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। वार्ड-4 स्थित कामधेनु गोपाल गोशाला की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर बुधवार को कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा गोशाला परिसर से शुरू होकर इंद्री के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसका श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए भाग लिया जबकि पुरुष भक्तिमय संगीत पर नाचते-गाते साथ चले। गोशाला के प्रधान तरुण मेहता ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 11 से 17 फरवरी तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें