फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावड़ी गैंग रेप महिला पहुंची हाईकोर्ट, कहा मैंने दर्ज नहीं कराई एफआईएर

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी के राइस मिल में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले जहां शिकायतकर्ता महिला आयोग के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगा चुकी है, इसके तुरंत बाद महिला अदालत में अपने आरोपों से मुकर गई थी। अब पुलिस महिला की बैकग्राउंड की जांच कर रही थी कि अचानक से महिला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई है। वहां याचिका दायर कर कहा है कि तरावड़ी थाने में दर्ज एफआईआर उसने नहीं कराई है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब महिला ने केस दर्ज नहीं कराया है तो किसने दर्ज कराया? जबकि बार-बार थाना प्रभारी ये कहते रहे हैं कि महिला अपने वकील के साथ तरावड़ी थाने में शिकायत देने आई थी।
विज्ञापन

पिछले माह एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने तरावड़ी के नरेश, रविन्द्र, कमल, संदीप तथा चार अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। हालांकि, जिस नितिन एग्रो फूड्स राइस मिल में दुष्कर्म होने का आरोप लगाया गया था उसमें न तो मिल का नाम था और न ही उसके संचालक का। शिकायत के बाद पुलिस ने यहां से खून से सनी चादर भी बरामद की थी और उसे जांच के लिए एफएसएल भेज दिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता महिला ने महिला आयोग की सदस्य के सामने पेश कर न्याय की गुहार भी लगाई थी। हालांकि, उसके आधे घंटे बाद ही महिला अदालत के सामने दुष्कर्म के आरोपों से मुकर गई थी। अदालत में दायर याचिका से थाने में दर्ज एफआईआर पर ही सवाल उठा दिये हैं। यही बात महिला ने करनाल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने कही थी। इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें