कुंजपुरा मैन बाजार में कन्या भ्रूण हत्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के अनेक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुशील राणा ने की। इस दौरान लोगों ने इस बुराई को रोकने और जागरूकता फैलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। सुशील राणा ने कहा की भ्रूण हत्या से समाज में लिंग अनुपात में उतार चढ़ाव हो रहा है। प्रत्येक दिन कन्याओं व महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिससे यह समाज बिखरता जा रहा है।
उन्होंने कहा की हमारे ग्रंथों में यह बात स्पष्ट लिखी गई है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। नारी शक्ति को अपने आप को कमजोर ना समझकर अपने हक के लिए स्वयं भी समाज के साथ मिलकर आवाज उठानी चाहिए। महिलाओं को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए खुलकर आगे आना चाहिए।
सरपंच महेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या करना एक जघन्य अपराध है। समाजसेवी गुलाब सिंह पोसवाल ने कहा कि लड़कियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। मौके पर पन्ना लाल, पंच अशोक कुमार दुआ, सतपाल शर्मा, राजरानी, गुलशन बानो, सुषमा रानी, राजरूप, राजकुमार, दीपक राणा, डॉ. राम कुमार, डॉ. गंगा राम, राहुल राणा, कांशी, रवि, हनी राणा, राजीव जोईया और गुलाब पोसवाल उपस्थित रहे।