फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सचिवालय में पुलिस व महिला प्रदर्शनकारियों की हुई झड़प - महिलाओं एवं पुरुषों के विरुद्ध साइबर अपराध रोकने की मांग को लेकर अन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और पुरुषों के विरुद्ध साइबर क्राइम की रोकथाम व ऐसे लंबित मामलों में सुनिश्चित कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को महिलाओं ने सेक्टर 12 में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। फव्वारा पार्क के समीप एकत्रित होकर प्रदर्शनकारी जिला सचिवालय पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के प्रस्थान स्थल से लेकर जिला सचिवालय तक भारी पुलिस बल तैनात रहा, जहां पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक लिया। इस दौरान अधिकारियों से मिलने की जिद पर अड़ीं प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें सचिवालय पार्किंग के गेट से आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक प्रशासन फेसबुक और व्हाट्सअप पर अमर्यादित एवं अश्लील तरह की टिप्पणियों के मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाता और उचित कार्रवाई का आश्वासन नहीं देता तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगी। सामाजिक कार्यकर्ता रानी कांबोज और एडवोकट सोनिया तंवर ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि पहले चार शिकायतें दर्ज करवाई गयीं हैं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। व्हाट्सअप कॉल के बारे में पुलिस का जवाब होता है कि इसका रिकार्ड नहीं मिला। रानी कांबोज ने कहा कि बहुत सी महिलाएं प्रताड़ित हैं, लेकिन महिला विरुद्ध अपराध के मामलों में कार्रवाई नहीं होती। जिला सचिवालय में प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आखिरकार डीएसपी जगदीप दूहन उनके पास पहुंचे और उनकी बात सुनी। साथ ही लंबित मामलों में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सिटी थाना में कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते एहतियात बरती जा रही है। वह स्वयं सभी मामलों पर जल्द संज्ञान लेंगे। इसके बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने पर महिलाएं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गयीं। प्रदर्शनकारियों में एडवोकेट कविता दत्ता, एडवोकेट सोनिया तंवर, सुनीता ढांडे, सपना राणा, सरोज शर्मा, अमित तंवर, ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के प्रदेश अध्यक्ष सोनू चोपड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें