फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फुटबॉल में यंग स्टार क्लब की महिलाएं छाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला फुटबॉल संघ की ओर से हुईं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जिला फुटबॉल संघ की ओर से महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। जिसमें पांच महिला टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में यंग स्टार क्लब प्रथम, कर्ण स्टेडियम दूसरे, निशांत पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत में जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहन राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, वहीं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दर्पण सिंह, फुलबॉल संघ के सचिव रमन कुमार विशेष रूप से पहुंचे। अध्यक्ष प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। बस जरूरत है तो उन्हें सही मंच देने की। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि खेलों में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन हो सके। फुलबॉल संघ के सचिव रमन कुमार ने बताया कि अब अगली प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर होगी। इसके लिए इन टीमों का ट्रायल लेकर 18 बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इससे अलग दिसंबर में अंडर-19 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई जाएंगी। जनवरी में स्टेट लेवल की भी प्रतियोगिता होगी। जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें