नीलोखेड़ी में आधा दर्जन युवकों ने शविवार को जीटी रोड पर गुरुद्वारे के ुपास एक गाड़ी रोककर गाड़ी में सवार महिलाओं से बदसलूकी की और ड्राइवर की पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर संधीर गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देखकर युवक भाग खड़े हुए, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा करते हुए गोल मार्केट में एक युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई की। घायल युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
गाड़ी के ड्राइवर अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सवारियां लेकर कुरुक्षेत्र से संधीर जा रहा था। गुरुद्वारे के समीप नीलोखेड़ी के कुछ युवकों ने गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी में सवार महिलाओं के साथ छीना झपटी करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
ड्राइवर ने इसकी सूचना संधीर में दी तो ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को गोल मार्केट में पकड़ कर उसकी धुनाई की गई। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।