फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और लिखित में शिकायत दी। थाना प्रभारी संजीव गौड़ ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। हांसी रोड निवासी महिला के पति बलबीर व परिजनों ने बताया कि वे मंगलवार को परमजीत कौर को डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे सिजेरियन से लड़का हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने जब भी महिला से मिलने के लिए डॉक्टरों से कहा वे कोई न कोई बहाना बनाकर गुमराह करते रहे। करीब 11 बजे बताया कि खून का बहना न रुकने के कारण महिला की मौत हो गई है। यदि परमजीत गंभीर थी तो डॉक्टरों ने उनको समय से बताया क्यों नहीं। उन्हें शक है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि महिला की सिजेरियन से मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी हुई है। पैदा हुआ लड़का स्वच्छ है। मेडिकल कॉलेज से रिपोर्टर मांगी है। बताया गया कि महिला जब दाखिल की गई तो तभी से गंभीर थी। इसी को मौत का कारण बताया गया। पूरे मामले की जांच के लिए दो डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें