फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 164 नए केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेगा वैक्सीन डे के दौरान 108 सेंटरों पर 11744 लोगों ने कोरोना का टीका लगाया। इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्गों की संख्या 10746 रही। वहीं रविवार को कोरोना 116 केस आए और एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई। जिले में अब तक 164 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से मरने वाली महिला रामनगर की थी। 17 मार्च को बुखार होने व सांस में तकलीफ के चलते दाखिल कराया गया था। 18 मार्च को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 22 मार्च की सुबह मौत हो गई। सोमवार को 107 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ प्रिंसिपल व बैक कर्मी भी पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव में विद्यार्थी के साथ बैंक कर्मी भी शामिल हैं। शहीद ऊधम सिंह इंद्री, दयाल सिंह स्कूल के दो विद्यार्थी सहित 8 बच्चे कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं कतलाहेड़ी के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, दयाल सिंह स्कूल सहित दो अध्यापक भी कोरोना की चपेट में आए हैं। एक दो साल का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। एनबीएजीआर का एक साइंटिस्ट, बैंक मैनेजर सहित 6 बैंक कर्मी, कैथल जेल का सिपाही भी पॉजिटिव आया है। कोरोना के बढ़ते केसों को लेकर पुलिस अलर्ट है। बिना मास्क शहर में घूमने वालों के चालान कर रही है। इसके बावजूद लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अधिकतर लोग बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं।
तरावड़ी में 1042 लोगों ने लगवाया टीका
तरावड़ी। तरावड़ी स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को 1042 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। गंाव सगा के स्वास्थ्य केंद्र में 460 व स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में 582 लोगों ने टीकाकरण करवाया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्णकांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें