फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शालीग्राम की बरात में भजनों पर झूमीं महिलाएं

Sun, 02 Nov 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गाजे बाजे के साथ रूप काॅलोनी से निकली शालीग्राम की बरात में श्रीकृष्ण के भजनों पर महिलाएं खूब झूमीं। वर पक्ष की ओर से निकाली बरात में सुंदर वस्त्र में शालीग्राम सुंदर लग रहे थे। वर पक्ष की ओर से चंद्रकला, जानकी, नेहा, निर्मला, आशा, रजनी और इंदु बत्तरा श्री खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में बरात लेकर पहुंची, जहां लड़की पक्ष की ओर से अनिता पांडे, माधवी, कमला, बीना, कविता, और कविता ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जलपान के बाद अनिता पांडे ने तुलसी शालीग्राम की जयमाला के साथ फेरे करवा, मांग में सिंदूर भरवा विदाई दी गई। फेरे के दौरान महिलाओं ने नी में लांवा लाइया, हारां वाले दे नाल, मुरली वाले दे नाल, मैंने मेहंदी रचाई श्याम तेरे लिये, हाथों पै लगाई श्याम तेरे लिये ताकि सोहणी लगां भजन गाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें